फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Laborer consumed poisonous substance in domestic dispute, died

घरेलू विवाद में मजदूर ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Laborer consumed poisonous substance in domestic dispute, died
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को घरेलू कलह के चलते मजदूर ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आननफानन निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 38 वर्षीय मजदूर की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद मजदूर ने जंगल में जाकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घर पर कोई ऐसी बात नहीं थी। हर रोज मजदूरी के लिए घर से जाता था, लेकिन शनिवार को सुबह से ही मजदूरी के लिए नहीं गया था। किसानों के द्वारा हालात खराब होने की सूचना मिली थी। निजी वाहन से तत्काल गांव के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक ने अपने पीछे 5 बेटियों को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed