फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Laborer commits suicide due to home tribulation

गृह क्लेश के चलते मजदूर ने की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Laborer commits suicide due to home tribulation
चंदौसी। गृह क्लेश के चलते मजदूर आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे लेट गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे चंदौसी में सिपाहीलाल पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति मालगाड़ी के आगे लेट गया। हादसे में उसके सिर में चोट आई व दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायल व्यक्ति को सीएचसी में भर्ती कराया। उसने अपना नाम दीनदयाल (44) निवासी गांव असालतपुर जारई थाना चंदौसी बताया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। वहां जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 12 साल की है। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने बताया कि वह मजदूरी करता था। आर्थिक समस्या के चलते परिवार में कलह रहती थी। शनिवार की सुबह करीब छह बजे भी घर से पत्नी से लड़कर निकला था। आत्महत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद हादसे की सूचना मिली। ग्रामीणों ने बताया कि मजदूर के पास एक बीघा जमीन थी। उसके दोनों ने गिरवी रखा था। मजदूर व उसके भाई को आधे-आधे रुपये मिले थे। मजदूर ने काम करने के लिए उन रुपयों से विक्की खरीदी थी। वह भी हादसे क्षतिग्रस्त हो गई थी। शराब भी पीता था। परिवार के समक्ष आर्थिक समस्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed