{"_id":"5738cf924f1c1bf815ac7554","slug":"kuldeep-and-abhay-are-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर में कुलदीप और हाईस्कूल में अभय टापर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर में कुलदीप और हाईस्कूल में अभय टापर
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
Updated Mon, 16 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में हाईस्कूल के जिला टापर अभय कुमार को मिठाई खिलाते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार को इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित किया गया। इस बार इंटर की मेरिट में गुन्नौर तहसील के रजपुरा कस्बे में स्थित सिपाही लाल स्मारक इंटर कॉलेज के तीन विद्यार्थियों ने टापर्स सूची में ऊपर के तीन स्थान अपने नाम कर लिए। इंटर में कुलदीप ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। वहीं, हाईस्कूल में चंदौसी के देवरखेड़ा स्थित राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अभय कुमार ने 93.83 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया है।
जनपद टॉपर सिपाही लाल स्मारक इंटर कालेज के कुलदीप यादव बने हैं। उनके पिता अरविंद कुमार लेखपाल हैं। उन्हें 95.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। जनपद संभल के सेंकेंड टॉपर इसी इंटर कालेज के जगपाल और तीसरा स्थान पाने वाले अजीत कुमार हैं। संभल जनपद की टॉप टेन की सूची में कुल बीस विद्यार्थियों को स्थान मिला है। चंदौसी स्थित श्री अक्रूर जी कन्या इंटर कॉलेज की पारुल, अंजलि अग्रवाल, उपासना, स्वाति समर्थ और स्वाति सिंह ने टॉप टेन में स्थान पाया है। संभल के मिलक शाहपुर स्थित महाराणा प्रताप इंटर कालेज ने जनपद की मेरिट में पहली बार स्थान पाया।
वहीं, चंदौसी में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में छात्रों का दबदबा रहा है। रविवार को अपराह्न करीब एक बजे घोषित हुए परीक्षाफल में जिले की टॉप टेन सूची में 13 में से केवल दो छात्राएं स्थान बना सकी हैं। चंदौसी के देवरखेड़ा स्थित राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अभय ने टॉप किया है। रजपुरा के सिपाही लाल स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र आशुतोष शर्मा 93.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
चंदौसी के देवरखेड़ा स्थित राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र सत्यम सक्सेना ने 92.30 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की वरीयता सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मेधावियों की सफलता से कॉलेज और घरों में जश्न का माहौल है। परिजन मेधावियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। मेधावी भी अपनी सफलता से गदगद हैं। कोई इंजीनियर तो कोई आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहता है। मेधावियों का परिजन उत्साहवर्धन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।