फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kuch din ke liye band karwao school

डीएम अंकल! मौसम हुआ ठंडा, कुछ दिन के लिए बंद करवाओ स्कूल

Thu, 09 Nov 2017 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 09 Nov 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
kuch din ke liye band karwao school
चंदौसी में बुधवार की सुबह दस बजे कोहरे में हेड लाइट जलाकर चलते वाहन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
मंगलवार के बाद बुधवार को धुंध से हालात बदले नजर आए। आसमान पर तनी धुंध की चादर ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दीं। अचानक आए बदलाव से वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा। वहीं बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पर रहा है। छात्रों ने जिलाधिकारी से स्कूल को बंद करवाने की मांग की।
विज्ञापन



तापमान में अचानक गिरावट आने से ठंड ने दस्तक दी है। शाम तीन बजे के बाद से ही फिर हालात सुबह जैसे हो गए। शाम ढलने के बाद धुंध के कारण लोगों को थोड़ी दूर तक देखने में मुश्किलें हुईं। आसमान में कोहरे व धुंध छा जाने से मौसम में सिहरन बढ़ गई है। तड़के में पारे का स्तर गिर गया है। हाइवे समेत मुख्य मार्गों पर वाहन दिन में लाइट जलाकर बहुत धीमी गति से चले। दोपहर में भी सूर्यदेव नही निकले। धुंध के कारण लोगों को सांस लेने में भी काफी तकलीफ महसूस हुई। दिन ढलने के बाद अचानक ठंड बढ़ी तो लोगों को गर्म कपड़े निकाल लिए।  डा.इरफान ने बताया कि ऐसे माहौल में बच्चों को बचाना बहुत जरूरी है। हल्की ठंड के दौरान लापरवाही पर बच्चों को ज्यादा दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात यातायात ठहरा रहा। रोडवेेज की बसें भी चार से छह घंटे विलंब से अपने गंतव्य स्थानों को पहुंच सकी। धुंध का आलम यह था कि बस व ट्रैफिक अन्य लंबी दूरी वाले चालकों को अपने वाहनों को रोड के किनारे खड़े कर देने पडे़। बदायूं, दिल्ली जाने वाली बसों के यात्रियों को तो पूरी रात ही बसों में गुजारनी पड़ी। बुधवार को सुबह भी दस बजे तक वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम ने अपना मिजाज बुधवार को भी मंगलवार जैसा ही रखा। जिसका सर्वाधिक असर यातायात व्यवस्था पर दिखा। ट्रैफिक व्यवस्था लगभग चौपट हो गई। मंगलवार की रात्रि नौ बजे ही कोहरा धुंध हो गया था। जिसके कारण वाहन फंस गए। हाइवे व अन्य मार्गों पर वाहन रेंगने लगे। रातभर धुंध लगातार गहराता रहा। इस कारण अधिकांश लंबी दूरी के वाहन जहां तहां रोड के किनारे खड़े नजर आए। रोडवेज बसों की मजबूरी थी लेकिन रेंगते हुए किसी तरह दस से बीस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रही।


गुन्नौर क्षेत्र में भी बुधवार को दिन निकलते ही धुंध की चादर तन गई। कोहरा अधिक होने के कारण धुंध की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। मौसम में भी पहले के मुकाबले ठंडक दिखी। बुधवार को लोग गर्म कपड़ों में दिखाई दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed