फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   krish snatakon ko milega khad bikri k licence

कृषि स्नातकों को मिलेगा खाद बिक्री का लाइसेंस

Wed, 11 Jan 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 11 Jan 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत सरकार ने शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया है। रोजगार स्थापित करने के लिए सरकार साढ़े तीन लाख रुपये के ऋण के अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


अभी तक खाद व कीटनाशक विक्रय के लाइसेंस आम आवेदन कर्ता को दिए जाते रहे हैं। कृषि विभाग अब केवल कृषि स्नातक युवाओं को यह लाइसेंस जारी करने की तैयारी में है। इसके पीछे सोच यह है कि जो कृषि स्नातक युवा बेरोजगार हैं, उन्हें इसके माध्यम से रोजगार मिल सके। कृषि विभाग एग्री जंक्शन योजना के तहत कृषि स्नातक युवाओं को निशुल्क लाइसेंस जारी करेगा और उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण भी दिलाएगा।
विज्ञापन


रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक 3.50 लाख रुपये का ऋण भी उपलब्ध करा रहा है। इसमें 46 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जा रहा है। यही नहीं एक वर्ष का दुकान किराया भी सरकार ही वहन करेगी। जो युवा पहले से इससे संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। उन्हें चयन में वरीयता दी जाएगी। इसका लाभ केवल 40 वर्ष तक के कृषि स्नातक युवा ही ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले को इस तरह के 15 लाइसेंस जारी करने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि लाइसेंस के लिए 22 युवाओं ने आवेदन किए थे। अब विभाग इन्हें लाइसेंस जारी कर रोजगार स्थापित कराने में मदद करेगा। -जेएस राठौर, उप कृषि निदेशक संभल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed