{"_id":"68c9cbbd31afcc743a0520c7","slug":"kisan-sangharsh-samiti-submitted-a-memorandum-regarding-the-problems-of-farmers-sambhal-news-c-204-1-chn1001-123047-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किसानों की समस्याओं काे लेकर किसान संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किसानों की समस्याओं काे लेकर किसान संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा है कि ग्राम असालतपुर जारई में किसानों की भूमि पालिका सीमा के पांच किलोमीटर के अंदर है। इन किसानों की भूमि के सामने पांच मीटर की दूरी पर हिंदुस्तान प्लेज पार्क औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसकी भूमि का सर्किल रेट 8000 रुपये वर्ग मीटर है, जबकि किसानों की भूमि का सर्किल रेट 920 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा किसानों की भूमि से होकर 85 फीट चौड़ी फोरलेन सड़क निकाली जा रही है। इसमें किसानों की भूमि अधिगृहीत की रही है। अभी तक प्रशासन द्वारा सर्किल रेट का दो गुना मुआवजा दिए जाने का प्रावधान किया गया है, जबकि इस फोरलेन में अधिग्रहण भूमि का मुआवजा चार गुना दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसलिए किसानों का चार गुना सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा, अमर सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह, राहुल कश्यप, शानू शर्मा, मोहर सिंह, भीकम जाटव, आदेश राघव, सत्यम राघव आदि शामिल रहे। संवाद