{"_id":"5f6e4cff8ebc3e9b9b453f72","slug":"killing-of-farmers-by-shooting-chandausi-news-mbd3638143150","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई (संभल)। थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव दबतरा में पड़ोसी के खेत पर सो रहे किसान की अज्ञात लोगों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह किसान की पत्नी जब खेत पर पहुंची तो शव चारपाई पर खून से लथपथ हालत में पड़ा था। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव दबतरा निवासी किसान 32 वर्षीय ओमपाल की गुरुवार को पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद किसान बाजरे की फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर चला गया। किसान पड़ोसी पप्पू के खेत पर सो रहा था। पति को मनाने के लिए महिला शुक्रवार की सुबह खेत पर गई तो चारपाई पर किसान का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। यह देखकर महिला की चीख निकल गई। हत्या की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए। किसान के सीने में गोली लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर गुन्नौर संजीव कुमार मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। परिजन व अन्य ग्रामीणों से पूछताछ की है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी माया देवी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शराब के नशे में हुआ था पत्नी से विवाद
जुनावई। किसान का गुरुवार की रात को शराब के नशे में पत्नी से विवाद हुआ था। रात के झगड़े को लेकर पत्नी शुक्रवार की सुबह चार बजे ही पति को देखने के लिए खेत पर गई थी। वहां किसान का शव पड़ा था। किसान ओमपाल गुरुवार की रात करीब नौ बजे शराब पीकर घर आया था। शराब को लेकर उसकी पत्नी और मां से कहासुनी हो गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद किसान बाजरे की फसल की रखवाली करने के लिए गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों पर चला गया था। किसान की पत्नी मायादेवी ने बताया कि आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज करते थे। गुरुवार की रात को भी शराब को लेकर विवाद हुआ था।