{"_id":"579514aa4f1c1b6106c4c479","slug":"kavar-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावड़ियों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कावड़ियों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
संभल में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते विश्च हिंदू परिषद के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने रविवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कावड़ियों के खिलाफ की गई निरोधात्मक कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। शाम को प्रशासन बैकफुट पर आया। कावड़ियों के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस ली।
विहिप के कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पर इक्ट्ठा हुए। जिलाध्यक्ष निर्दोष बजाज ने कहा कि क्या हिंदू समाज को अपने पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान को करने का भी अधिकार नहीं है। यदि प्रशासन अपना यह आदेश निरस्त नहीं करता है तो उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
कल्कि सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता ने प्रशासन के इस आदेश की कड़े शब्दों में निंदा की। अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुमित रस्तोगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद दोपहर को ज्ञानदीप मंदिर दुर्गा कालोनी में बैठक भी हुई। इस दौरान अजय कुमार शर्मा, विशेष शर्मा, नवनीत कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, विकास वर्मा, विजय बहादुर सक्सेना, केडी बाबू आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता उमेशचंद्र शर्मा ने की।