फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kavar issue

कावड़ियों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 25 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल Updated Mon, 25 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
kavar issue
संभल में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते विश्च हिंदू परिषद के लोग।

विज्ञापन
 विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने रविवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कावड़ियों के खिलाफ की गई निरोधात्मक कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। शाम को प्रशासन बैकफुट पर आया। कावड़ियों के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस ली।

विहिप के कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पर इक्ट्ठा हुए। जिलाध्यक्ष निर्दोष बजाज ने कहा कि क्या हिंदू समाज को अपने पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान को करने का भी अधिकार नहीं है। यदि प्रशासन अपना यह आदेश निरस्त नहीं करता है तो उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


कल्कि सेना के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता ने प्रशासन के इस आदेश की कड़े शब्दों में निंदा की। अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुमित रस्तोगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद दोपहर को ज्ञानदीप मंदिर दुर्गा कालोनी में बैठक भी हुई। इस दौरान अजय कुमार शर्मा, विशेष शर्मा, नवनीत कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, विकास वर्मा, विजय बहादुर सक्सेना, केडी बाबू आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता उमेशचंद्र शर्मा ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed