फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Karimpur did not get electricity for four days, angry people demonstrated

करीमपुर को नहीं मिली चार दिन से बिजली, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Karimpur did not get electricity for four days, angry people demonstrated
संभल। करीमपुर गांव को पिछले चार दिन से विद्युत आपूर्ति नहीं मिली है। बिजली आपूर्ति न मिलने से लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। स्कूल में बच्चों का बुरा हाल हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने शनिवार को बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समस्या के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

पवांसा बिजलीघर क्षेत्र के गांव करीमपुर में पिछले चार दिनों से ग्रामीण बेहाल हैं। बेहाली का सबब बिजली आपूर्ति में कटौती का होना है। इसी परेशानी से बेहाल ग्रामीणों ने शनिवार को विद्युत निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्रामीण भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। उनका कहना था कि करीमपुर के अलावा चंदनकटी चूहा, बरखेड़ा सोनक, चंदनकटी मौजा, पृथ्वीपुर, हसनपुर, पागन और बल्लमपुर में भी बिजली सप्लाई बंद है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गांव में रखे ट्रांसफार्मर से लाइन काट दी है। जिससे गांव में पिछले चार दिन से डेढ़ सौ परिवारों में अंधेरा छाया हुआ है। शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। रात के समय किसान पशु चोरी की घटना को लेकर चिंतित हैं। बिजली आपूर्ति नहीं होने से गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। विद्यालय में पंखे तो लगे हैं लेकिन बिजली सप्लाई नहीं होने से विद्यालय के अध्यापक और बच्चे भीषण गर्मी में परेशान हैं। वहीं, विद्युत निगम का दावा है कि करीमपुर में अभी भी विद्युत विभाग का सात लाख रुपये बकाया है। जिस कारण सप्लाई बाधित है। रामवीर, कुंवरपाल, ओमपाल, श्रीपाल, किशन लाल, विनोद यादव, कमल सिंह, राम रहीम, देवराज, जगन सिंह, रामसेवक, नवाब सिंह, जुगल किशोर, अनेक पाल, रामदास, सत्येंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

-----------
कोट
किरारी बिजलीघर क्षेत्र के 8 गांव के विद्युत भुगतान नहीं करने पर बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। जब तक उपभोक्ताओं के द्वारा भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं होगी। करीमपुर के विद्युत उपभोक्ताओं ने वर्ष 2020 से कोई भुगतान नहीं किया है। सिर्फ एक उपभोक्ता ने ही अपना भुगतान किया है। समय से भुगतान अगर होता तो ये परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड्डू कुमार, अवर अभियंता, बिजली घर किरारी।
---------
कोट
पवांसा सब डिवीजन क्षेत्र में पांच बिजलीघर के 11 हजार विद्युत उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक एक भी बार विद्युत भुगतान नहीं किया है। किरारी के 56 उपभोक्ताओं में से मात्र एक उपभोक्ता ने भुगतान किया है। इसीलिए गांव की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। सरकार के द्वारा एक मुक्त समाधान योजना के अंतर्गत ब्याज की छूट चल रही है। इसके बाद भी भुगतान नहीं कर रहे हैं। जबकि योजना 30 जून तक ही है।
अनिल कुमार, एसडीओ, सब डिवीजन पवांसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed