{"_id":"68b0c5043302bf4c340fd95e","slug":"kalash-yatra-taken-out-before-shrimad-bhagwat-katha-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122537-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन
धनारी के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु - संवाद
धनारी(संभल)। गांव धनारी पट्टी लाल सिंह के जाहरवीर मंदिर पर बृहस्पतिवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा से पहले पीले वस्त्र धारण की हुई महिलाओं ने ढोल- नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली। जाहरवीर मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा गांव की मुख्य गली-चौराहे से गुजरकर अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां विधिविधान से कलश की स्थापना कर कथा का शुभारंभ किया गया।
कथा वाचक शेर सिंह शास्त्री ने बताया कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है। इस कथा को निर्मल मन और स्थिर चित्त के साथ श्रवण करने वाले मनुष्य को परमानंद की प्राप्ति होती है। यह एक ऐसी अमृत कथा है जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। इस कथा के श्रवण मात्र से ही सभी जीवों के पाप नष्ट हो जाते हैं। जीवन में भक्ति ज्ञान वैराग्य को जगाना है तो भागवत की शरण में जाना ही पड़ेगा। कथा के बीच-बीच में सुंदर भजन भी सुनाए।
कथा के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर रामपाल प्रजापति, मनोज कुमार प्रजापति, धर्मपाल, रामवीर, ओमपाल, पप्पू, छोटू, लाल सिंह, मेघपाल आदि मौजूद रहे।