फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kairana, sant,sambhal,pramod krishnam

कैराना गए संतों को जान से मारने की धमकी

Sat, 25 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 25 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
 कैराना में हिंदू पलायन का सच जानने के लिए प्रदेश सरकार के आग्रह पर भारतीय संत समिति के अध्यक्ष/कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम की अगुवाई में कैराना पहुंचे संतों के प्रतिनिधि मंडल अपनी जांच रिपोर्ट राज्यपाल को सौंप दी। वापस लौटते समय ट्रेन में ही कट्टरपंथी संगठनों द्वारा आचार्य कृष्णम समेत प्रतिनिधि मंडल में शामिल तीन संतों को जान से मार देने की धमकियां दी गईं। जिसकी रिपोर्ट गाजियाबाद में दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन


यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह के आग्रह पर कैराना में हिंदू पलायन का सच जानने के लिए 19 जून को संतो का एक प्रतिनिधि मंडल कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम की अगुवाई में हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि, हरियाणा संत समिति के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि, महा मंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद, स्वामी कल्याण देव व स्वामी चिन्मयानंद (सेवानिवृत्त न्यायाधीश) आदि संत कैराना पहुंचे थे।
विज्ञापन


जांच के बाद समिति प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को और  शुक्रवार को राज्यपाल को सौंपी। रिपोर्ट सौंपने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस से जब संत लखनऊ से लौट रहे थे तो सबसे पहले शाम को 5.30 बजे पहला फोन स्वामी कल्याण देव को,  6.14 बजे आचार्य प्रमोद कृष्णम को और कुछ देर बाद ही स्वामी चक्रपाणि को फोन करके किसी ने धमकियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाए कि यूपी सरकार के कहने पर सरकार के मनमाफिक रिपोर्ट दी है, हिंदुओं का अपमान किया है, इसलिए वह उन्हें छोड़ेंगे नहीं। इसके साथ ही जमकर गाली-गलौज की गई।

कल्कि पीठाधीश्वर ने बताया कि फोन पर धमकियां मिलने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद को उसकी सूचना दी। गाजियाबाद में ही तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के जवानोें ने भी अपने हेडक्वार्टर से इस मामले की जानकारी दे दी है।


आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कैराना में धर्म के नाम पर पलायन नहीं हुआ है। संतों की रिपोर्ट से कट्टरपंथियों की योजना फेल हो गई है, इसलिए वह बौखला     गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed