{"_id":"5a04b7ef4f1c1bd7538bc610","slug":"jeath-ne-mahila-ko-gooli-se-udaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ ने महिला को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ ने महिला को गोली से उड़ाया
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
पंवारी में महिला की हत्या के बाद विलाप करते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रास्ते में खूंटा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में जेठ ने महिला को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार की सुबह हुई वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचानामा भर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया और आरोपी दंपती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अपनी पत्नी व बच्चों लेकर घर से फरार है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दबिश दी ।
रजपुरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव पंवारी में दो सगे भाई छोटेलाल व नौरंगी लाल के एक गली में बराबर घर बने हुए है। इसी गली में नौरंगी लाल ने पशुओं को बांधने के लिए खूंटे गाड़ रखे हैं। जबकि उसका बड़ा भाई छोटेलाल हर रोज अपनी वैन यहां से निकालता था। खूंटों से होने वाली दिक्कत के चलते दोनों भाइयों में पिछले कुछ समय से विवाद चला आ रहा था। गुरुवार की सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे छोटेलाल जैसे अपनी वैन निकालकर ले जा रहा था तो छोटे भाई की पत्नी काजल से कहासुनी होने लगी। सूत्रों मुताबिक दोनों ओर से मारपीट होने लगी तो छोटेलाल की पत्नी नेकसी देवी ने तमंचा व कारतूस निकाल कर दे दिए। आवेश में आकर छोटेलाल ने काजल के पीछे से गोली मार दी और नौरंगी व अपनी मां चमेली देवी को भी काफी पीटा। गोली लगने के बाद 38 वर्षीय काजल की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छोटेलाल अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर घर कर ताला लगाकार फरार हो गया। घटना की सूचना पर रजपुरा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह गांव पहुंच और शव का पंचानामा भरा। आरोपी के तलाश के लिए दबिश भी दी लेकिन हत्थे नहीं लगा। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी छोटेलाल व उसकी पत्नी नेकसी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।