{"_id":"6a3456a36420d8eff701aabe","slug":"jeans-washing-plant-operating-without-permission-sealed-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-136699-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिना अनुमति चल रहा जींस वाशिंग प्लांट सील, सामान सुपुर्दगी में सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिना अनुमति चल रहा जींस वाशिंग प्लांट सील, सामान सुपुर्दगी में सौंपा
विज्ञापन
संभल। संभल। सिटी मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को मंडी किशनदास सराय में बिना अनुमति संचालित जींस वाशिंग प्लांट पर छापा मारा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि ऐसे प्लांटों के संचालन के लिए प्रदूषण विभाग की एनओसी, ईटीपी प्लांट, एमएसएमई पंजीकरण और भूगर्भ जल विभाग की अनुमति अनिवार्य होती है, जो यहां उपलब्ध नहीं थी। इस पर प्लांट को बंद करा दिया गया। प्लांट में काम कर रहे छह मजदूरों को भी पूछताछ के लिए थाने भेजा गया।
बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार मंडी किशनदास सराय पहुंचे और जींस वाशिंग प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक टमलर, करीब 2500 जींस, एक ढोल, पांच वाशिंग मशीन, सिलिंडर, तीन टांका मशीन, काज मशीन, बैटरी, एयर कंप्रेसर, दो हेट्रो, कूलर और दो डमी मशीन मिलीं।
वाशिंग प्लांट परिसर में संचालक फखरे आलम निवासी गांव गोविंदपुर मौजूद मिले। उनसे जींस वाशिंग प्लांट के संचालन संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया, लेकिन वे कोई भी प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इससे प्रथम दृष्टया स्पष्ट हुआ कि जींस वाशिंग प्लांट अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में मौके पर ही प्लांट का संचालन बंद कराया गया और परिसर की विद्युत लाइन कटवा दी गई। इसके अलावा मौके पर मिली वाशिंग मशीन, जनरेटर आदि को सील कर दिया गया। मौके पर मिला अन्य सामान वाशिंग प्लांट संचालक फखरे आलम को सुपुर्द किया गया। वहीं, करीब 2500 जींस को नगर पालिका परिषद संभल के गोदाम स्थित मंडी किशनदास सराय में रखवाया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सामान फखरे आलम की सुपुर्दगी में इस निर्देश के साथ दिया गया कि वह सामान को सुरक्षित रखेंगे और उसे खुर्द-बुर्द नहीं करेंगे। साथ ही, सक्षम स्तर से आदेश प्राप्त होने तक किसी भी स्थिति में इस वाशिंग प्लांट का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए गए।