फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   JCB cut BSNL cable while digging the road, 45 phones stalled

सड़क की खुदाई करते समय जेसीबी ने काटी बीएसएनएल केबिल, 45 फोन ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
JCB cut BSNL cable while digging the road, 45 phones stalled
चंदौसी। जलनिगम के ठेकेदार की लेबर द्वारा पेयजल पाइप लाइन डालने को सड़कों की खुदाई के दौरान बीएसएनएल की केबिल काटने का सिलसिला जारी बनी हुआ है। बुधवार की रात स्टेशन रोड स्थित भगत सिंह स्मारक के पास खुदाई के दौरान बीएसएनएल की कई केबिस कटने से 50 नंबरो की कनेक्टिविटी चली गई है। जिनकी तीन दिन बाद शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से जलनिगम के ठेकेदार की लेबर द्वारा शहर में अमृत योजना के तहत पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। लगभग चार दिन पूर्व भी जेसीबी से सड़क की खुदाई करते समय मोहल्ला लोधियान में 200 पेयर की केबिल कटने से बीएसएनएल की 75 नंबरों की क नेक्टिविटी चली गई थी। बुधवार की रात स्टेशन रोड स्थित भगत सिंह स्मारक के पास जेसीबी से सड़क की खुदाई करते समय बीएसएनएल की 200 पेयर की एक केबिल, 100 नंबर की एक केबिल, 50 पेयर की तीन केबिल, 20 नंबर दो केबिल तथा दस पेयर की एक केबिल कट गई। जिससे 50 से 60 नंबरों की कनेक्टिविटी फेल हो गई। बीएसएनएल के लाइन मैन अजय पाल ने एसडीओ विवेक सक्सेना को अवगत कराया। इसके बाद कर्मचारियों ने कटी केबिलों को जोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया। बृहस्पतिवार की शाम तक 15 कनेक्शन ही शुरू हो सके। अन्य कनेक्शन दो से तीन दिन में सही होने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि सड़कों की खुदाई के दौरान शहर में कई स्थानों पर बीएसएनएल ने केबिल कटने से जगह-जगह टेलीफोन नंबरों की कनेक्टिविटी फेल चल रही है। वहीं मुरादाबाद रोड स्थित रेलवे डाकघर की कनेक्टिविटी भी पिछले दस दिन से फेल चल रही है। जिससे डाकघर का सभी कार्य ठप बना हुआ है। सड़क खुदाई के दौरान कटी केबिल पर मिट्टी डालने के बाद केबिल कटने के स्थान की जानकारी नहीं होने पर सही करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से जलनिगम द्वारा डाली जा रही पाइप लाइन के दौरान बीएसएनएल की केबिल कट गई है। जिसकी जानकारी नहीं दी जाती है। पिछले तीन दिन पहले मोहल्ला लोधियान व बुधवार की रात स्टेशन रोड पर केबिल कटने का डिमांड नोट तैयार करके जलनिगम के अधिकारियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक सक्सेना, एसडीओ, बीएसएनएल, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed