फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jawed Habib refunds money to 11 more investors

Sambhal News: जावेद हबीब ने 11 और निवेशकों के रुपये लौटाए

Fri, 14 Nov 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 14 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Jawed Habib refunds money to 11 more investors
संभल। मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के अधिवक्ता ने बृहस्पतिवार को 11 लोगों के रुपये लौटाए हैं। यह रुपये कुल निवेश की गई राशि से आधे हैं। लोगों से शपथ पत्र भी लिए गए हैं। जिसमें लिखा है कि वह जावेद हबीब और उसके बेटे के खिलाफ अब कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। कार्रवाई की जद में आए जावेद हबीब ने 20 से 22 लोगों के ही रुपये लौटाए हैं। हालांकि दर्ज 32 मुकदमों में 47 लोग पीड़ित हैं। इन लोगों के अलावा भी काफी लोग हैं। अनुमान है कि 200 से ज्यादा लोगों ने पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया था।
विज्ञापन

जावेद हबीब की फॉलिकल ग्लोबल कंपनी में वर्ष 2023 में संभल शहर और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने निवेश किया था। इस निवेश से पहले हयातनगर थाना क्षेत्र में एक सेमीनार हुआ था। जिसमें जावेद हबीब और उसका बेटा शामिल हुए थे। लोगों को बताया था कि उनकी कंपनी 20 से 70 प्रतिशत तक मुनाफा देगी। जो जितना निवेश करेगा उसको उतना ही मुनाफा मिलेगा। जावेद हबीब के इस भरोसे में लोग आ गए और कॉइन में निवेश कर दिए। एक आईडी में कम से कम 90 हजार रुपये निवेश किए गए। इसमें महिलाएं भी शामिल हुईं। जब मूल रकम और मुनाफा नहीं मिला तो लोगों को धोखाधड़ी का अहसास हुआ था। इसके बाद ही मामला एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई तक पहुंचा और उन्होंने पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। एक के बाद एक 32 मुकदमे दर्ज हुए तो निवेशकों के रुपये लौटाने शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। जांच अभी जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी। जिन लोगों ने निवेश किया था उसमें ज्यादातर आर्थिक रूप से कमजोर लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed