फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   janta curfew in sambhal

संभल में शंख ध्वनि के साथ गूंजे घंटे-घड़ियाल, थाली के साथ बजाई ताली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
janta curfew in sambhal
0ंभल के आनंद बिहार कालोनी में थाली व शंख बजाकर अभिवादन करते लोग। - फोटो : SAMBHAL
संभल/सौंधन। संभल में रविवार को शाम पांच बजते ही लोग घरों से निकल आए। तमाम लोग अपने घरों की छतों और बालकनी में पहुंचे। उनके हाथ में थाली और चम्मच थी। वे थाली को चम्मच से बजा रहे थे। इसी मौके पर कई लोग थाली के साथ ताली बजाते दिखे।। कुछ लोग शंख ध्वनि के साथ घंटे, घड़ियाल बजाते दिखाई दिए। घरों से लेकर मंदिरों तक थाली के साथ ताली बजाते लोग में उत्साह का माहौल था। वे कोरोना से निपटने के लिए हर संभव कोशिश करने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन

हल्लू सराय के मंदिर में मोहल्ले के बच्चे और बड़े एकत्र हुए। हल्लू सराय में क्षत्रिय भवन के पास गली में महिलाओं और बच्चों ने थाली के साथ ताली बजाई। आनंद कालोनी और एमएल पैलेस में महिलाओं और पुरुषों ने संग निकल कर थाली बजाई। मोहल्ला कोट में रामलीला मैदान के सामने कोटेश्वर नाथ मंदिर पर मोहल्ले के लोग एकत्र हुए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल और उनके आसपास रहने वाले तमाम लोगों ने थाली बजाई और ताली बजाकर कोरोना से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना की। सौंधन की सदर बाजार और बरसाने और असमोली के मुख्य बाजार और चीनी मिल में कई परिवारों थाली के साथ ताली बजाई है। रजपुरा, खिरनी, भकरौली में भी थाली और ताली बचाने में लोगों ने जोश दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed