{"_id":"6838add4bd57267c04038ffb","slug":"jam-on-bijnor-badaun-highway-vehicle-owners-are-troubled-babrala-news-c-123-1-sbly1006-140262-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिजनौर-बदायूं हाइवे पर जाम, परेशान होते हैं वाहन स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिजनौर-बदायूं हाइवे पर जाम, परेशान होते हैं वाहन स्वामी
विज्ञापन
बिल्सी में हाइवे पर जाम में फसे वाहन। संवाद
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर सीताराम तिराहे के पास बुधवार की देर शाम करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। रोड के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति यह हो गई की पुलिस को भी जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। जाम में फंसे लोग परेशान रहे।
बिसौली में सोत नदी के पुल पर जबसे बड़े वाहनों का आवागमन बंद हुआ है, तबसे मुरादाबाद की ओर से कासगंज एटा को आने जाने वाले वाहन इस्लामनगर होते हुए बिल्सी से निकल रहे हैं। इस वजह से नगर में रोजाना जाम लगता है। बुधवार की देर शाम सीताराम तिराहे पर बड़े वाहन फंस गए। देखते-देखते रोड के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। रोड कम चौड़ी होने के कारण बड़े वाहन पास नहीं हो पा रहे थे। जाम इतना लंबा हो गया कि वाहनों की कतार कोतवाली तक पहुंच गई। दूसरी ओर खैरी बस स्टैंड से काफी दूर तक छोटे-बड़े वाहन इस जाम में फंस गए। पुलिस की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे के बाद जाम खुला।
सीताराम तिराहे के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि ऐसी स्थिति दिन में कई बार आती है। उसकी मुख्य वजह यही है कि सभी बड़े वाहन बिल्सी होकर ही गुजर रहे हैं।