{"_id":"5e0117298ebc3e881737278a","slug":"jam-in-chandausi-to-e-riksha-chandausi-news-mbd333864872","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से परेशान चंदौसी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से परेशान चंदौसी के लोग
विज्ञापन
चंदौसी में सोमवार को बाजार खुलने पर मुरादाबाद गेट पर ई-रिक्शों का जाम।
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। नगर पालिका परिषद चंदौसी ने ई-रिक्शों का पंजीकरण तो कर लिया, लेकिन शहरवासियों को इनसे लगने वाले जाम की समस्या से निजात अभी भी नहीं मिल सकी है। जिसके कारण लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। ई-रिक्शा चालक आज भी बेखौफ होकर इनका संचालन कर रहे हैं।
नगर पालिका परिषद ने भले ही 1540 ई-रिक्शों का पंजीकरण कर उनकी गिनती कर ली हो। लेकिन आज भी काफी संख्या में ऐसे ई-रिक्शे हैं, जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है और वह बेखौफ होकर इनका संचालन कर रहे हैं।
पंजीकरण से इनके अवैध संचालन पर लगाम नहीं सकी है। दूसरी बात यह है कि नगर में ई-रिक्शों के पंजीकरण के बावजूद अभी तक रुट तय नहीं किया है। जिससे पूर्व की तरह समस्या बनी हुई है। यातायात नियमों को ताक पर रखकर इनका संचालन किया जा रहा है। जिससे शहर में जाम लग रहा है। पंजीकरण से लोगों को लगा था कि अब रुट तय कर इनका संचालन किया जाएगा और शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी, लेकिन ऐसा हो न सका।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद व व्यापारियों की बैठक में यह बात तय हुई थी कि इनके पंजीकरण के बाद सभी का रुट तय कर दिया जाएगा। तय रुट पर संचालन किया जाएगा। इससे शहरवासियों को काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। ई-रिक्शा का संचालन गली मोहल्लों में हो रहा है। जिससे यहां जाम लग रहे हैं।