फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   jam in chandausi sambhal

नो इंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश से घंटेभर तक लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
jam in chandausi sambhal
चंदौसी के मुरादाबाद गेट पर गुरुवार को लगा जाम। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। पुलिस ने दिन के समय में शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर रखा है लेकिन इसके बावजूद भारी वाहन धड़ल्ले से बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। इसके कारण गुरुवार को शहर के कई स्थानों पर घंटेभर तक लोगों को जाम में फंसना पड़ा है।
विज्ञापन

शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जिस दिन शहर के बाजारों में लोगों को जाम में न फंसना पड़ता हो लेकिन यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ना तो पुलिस गंभीर है और ना ही नगर पालिका परिषद। पुलिस ने भारी वाहनों के लिए सुबह नौ बजे से राक्षि नौ बजे तक नो इंट्री लागू कर रखी है। भारी वाहन चालक इसका पालन नहीं कर रहे हैं। भारी वाहन मुख्य रुप से संभल गेट गौशाला रोड व सीता रोड से अंदर आते हैं।
विज्ञापन

इन दोनों रोड पर पुलिस चौकी भी स्थापित है। इसके बाद भी भारी वाहन धडल्ले से अंदर आकर जाम को बढ़ावा दे रहे हैं। आरोप है कि पुलिस सुविधा शुल्क लेकर भारी वाहनों को अंदर आने के लिए हरी झंडी दे देती है। गुुुरुवार को भी कुछ बड़े वाहन नो इंट्री में आ गए। इससे शहर में बड़ा बाजार, घंटाघर, फड़याई बाजार, मुरादाबाद गेट में करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed