फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jal Nigam could not test 200 meters of pipeline in a month

एक माह में 200 मीटर पाइप लाइन की टेस्टिंग नहीं कर पाया जल निगम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam could not test 200 meters of pipeline in a month
चंदौसी। जल निगम पिछले एक माह में मालगोदाम रोड पर करीब 200 मीटर पाइप लाइन की टेस्टिंग का काम पूरा नहीं कर पाया है। जगह- जगह लीकेज है। 1200 मीटर की यह रोड करीब एक करोड़ की लागत से बन रही है और 70 मीटर सड़क का काम अधूरा पड़ा है। रोडबेज बस स्टैंड, मालगोदाम व शहर की करीब आधी आबादी की आवाजाही का यही मुख्य मार्ग है। हैरानी की बात यह है कि डीएम के आदेश के बाद भी पालिका अधिकारी और जलनिगम अधिकारी लापरवाह बने हैं। आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

चंदौसी में सीओ तिराहे से स्टेशन चौराहा होते सिपाही लाल पेट्रोल पंप तक मार्ग को मालगोदाम रोड कहलाती है। इसकी लंबाई करीब 1200 मीटर हैं। नगर पालिका ने दिसंबर 2021 में इसका ठेका जारी किया था। ठेकेदार ने देरी से काम शुरू किया। इस मार्ग पर जलनिगम की ओर से पेयजल पाइप लाइन माह जनवरी 2022 बिछाई गई थी। हैरानी की बात यह है कि ठेकेदार ने मार्च माह के आखिर में रोड निर्माण करा दिया था। मालगोदाम के पास 20 मीटर, सिपाही लाल पेट्रोल पंप के पास करीब 50 मीटर और स्टेशन चौराहे पर सड़क का काम अधूरा पड़ा है। काम रुके हुए भी एक माह से अधिक का समय बीत गया। जल निगम के एक्सईएन ने जल्द ही टेस्टिंग का काम पूरा कराने का दावा किया था। मालगोदाम से सिपाही लाल पेट्रोल पंप तक 200 मीटर मार्ग है। इस पर अभी पाइप लाइन की टेस्टिंग पूरी नहीं हो पाई है। जल निगम ने करीब एक सप्ताह पहले पाइप लाइन में पानी की आपूर्ति की थी, कई जगह जगह लीकेज मिले, पर उन्हें अभी ठीक नहीं किया गया। आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----
रोडवेज बस व मालगोदाम के वाहनों की आवाजाही का है मुख्य मार्ग:
रोडवेज बस स्टैंड आजाद रोड पर है। वही आंबेडकर चौराहे पर मालगोदाम है। रोजाना मालगोदाम से ट्रकों की आवाजाही रहती है। रोडवेज की बसें यही से गुजरती है। इसके अलावा शहर से आबादी से बाहर तहसील, बिजली विभाग, ब्लाक के लिए लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं। शहर से शाहबाद, बदायूं व मुरादाबाद की ओर जाने वाले लोगों के लिए यही मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नहीं हुई कार्रवाई, डीएम ने एफआईआर कराने के दिए थे मौखिक आदेश
मालगोदाम रोड पर टेस्टिंग न होने पर अधूरा निर्माण होने पर डीएम ने करीब पांच दिन पहले ईओ से नाराजगी जताई थी तथा मौखिक रूप से ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे। नगर पालिका भी लापरवाही बरत रही है। काम में लापरवाही कर रहे ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कराई।

------
टेस्टिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। पिछले तीन दिनों से टेस्टिंग का काम कराया जा रहा है। इसके बाद नगर पालिका के ठेकेदार को निर्माण कार्य पूरा करना है। जल्द ही लोगों की समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।
एमपी सिंह, एक्सईएन जलनिगम संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed