फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Irregularities found in the widening of Manota-Ratanpur Kalan road in the inspection of XEN

एक्सईएन के निरीक्षण में मनोटा-रतनपुर कलां मार्ग के चौड़ीकरण में मिलीं अनियमित्ताएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in the widening of Manota-Ratanpur Kalan road in the inspection of XEN
ओबरी। जिले की असमोली ब्लॉक क्षेत्र में बनने वाले अंतर्जनपदीय निर्माणाधीन मार्ग की बुधवार को जांच करने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को मार्ग निर्माण में तमाम खामियां मिलीं। जिसके बाद ठेकेदार को जमकर फटकारा। निर्माण में मिलीं अनियमित्ताओं को दूर कर निर्माण कार्य जल्दी पूरा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिले के असमोली ब्लॉक मुख्यालय गांव मनोटा से ओबरी, गुमसानी होते हुए मुरादाबाद जिले के रतनपुर कलां के बीच 23 करोड़ 87 लाख की लागत से बनने वाले करीब 19 किलोमीटर लंबे निर्माणाधीन मार्ग का बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केपी सिंह को तमाम खामियां मिलीं। मार्ग में डाले गए बालू, गिट्टी को खोदकर देखा तो मोटाई मानक से कम मिली। जबकि मार्ग के डामरीकरण में डाली गई बजरी, तारकोल आदि सामग्री से भी वह संतुष्ट नहीं दिखे। डामर की मोटाई भी मानक से कम मिली। ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। पत्थर गिट्टी की मोटाई पूरा करने तथा बनाई जा रही सड़क में डामर की मात्रा को पूरा कर निर्माण कार्य जल्दी पूरा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed