{"_id":"61e8575992368b54211d7570","slug":"iqbal-mehmood-from-sambhal-and-pinky-yadav-from-asmoli-declared-sp-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव : संभल से इकबाल महमूद और असमोली से पिंकी यादव सपा प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव : संभल से इकबाल महमूद और असमोली से पिंकी यादव सपा प्रत्याशी घोषित
Thu, 20 Jan 2022 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:11 AM IST
सार
सपा अब तक पार्टी संभल जिले की चार में से तीन सीटों पर प्रत्याशी का एलान कर चुके हैं। पार्टी ने मंगलवार को गुन्नौर सीट से रामखिलाड़ी यादव को प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा ने संभल विधानसभा सीट से इकबाल महमूद और असमोली से पिंकी यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा अब तक पार्टी संभल जिले की चार में से तीन सीटों पर प्रत्याशी का एलान कर चुके हैं। पार्टी ने मंगलवार को गुन्नौर सीट से रामखिलाड़ी यादव को प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन
इकबाल महमूद ने संभल विधानसभा क्षेत्र से पहला चुनाव 1989 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, जिसमें वो हार गए थे। इसके बाद 1991 में जनता दल से चुनावी मैदान में थे। इस चुनाव में जीत मिली थी। 1993 में जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए थे। 1996 से 2017 तक लगातार पांच बार विधायक की कुर्सी पर काबिज चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
2003 में राज्यमंत्री और 2012 में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी रही। अब पार्टी ने छठी बार भी भरोसा जताया है। वहीं पिंकी यादव असमोली विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार की विधायक हैं।
विज्ञापन
हालांकि 2007 में बहजोई विधानसभा क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था। अब पार्टी ने चौथी बार भी उन पर ही भरोसा जताया है। सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बताया कि संभल और असमोली विधानसभा से प्रत्याशियों का एलान कर दिया गया है।