फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Iqbal Mehmood from Sambhal and Pinky Yadav from Asmoli declared SP candidates

संभल से इकबाल महमूद और असमोली से पिंकी यादव सपा प्रत्याशी घोषित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Iqbal Mehmood from Sambhal and Pinky Yadav from Asmoli declared SP candidates
संभल। सपा ने संभल विधानसभा सीट से इकबाल महमूद और असमोली से पिंकी यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा अब तक पार्टी संभल जिले की चार में से तीन सीटों पर प्रत्याशी का एलान कर चुके हैं। पार्टी ने मंगलवार को गुन्नौर सीट से रामखिलाड़ी यादव को प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन

इकबाल महमूद ने संभल विधानसभा क्षेत्र से पहला चुनाव 1989 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, जिसमें वो हार गए थे। इसके बाद 1991 में जनता दल से चुनावी मैदान में थे। इस चुनाव में जीत मिली थी। 1993 में जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए थे। 1996 से 2017 तक लगातार पांच बार विधायक की कुर्सी पर काबिज चले आ रहे हैं। 2003 में राज्यमंत्री और 2012 में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी रही। अब पार्टी ने छठी बार भी भरोसा जताया है। वहीं पिंकी यादव असमोली विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार की विधायक हैं। हालांकि 2007 में बहजोई विधानसभा क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था। अब पार्टी ने चौथी बार भी उन पर ही भरोसा जताया है। सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बताया कि संभल और असमोली विधानसभा से प्रत्याशियों का एलान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed