{"_id":"57192c444f1c1b8a728b4bd9","slug":"iqbal-mahmood","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, बोले, निष्पक्ष होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, बोले, निष्पक्ष होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाला मोहल्ले में मंगलवार को शाम पथराव और फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें एक युवक की हालत गंभीर है। मेरठ में उसका इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नवाब इकबाल महमूद गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिले। उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
नलकूप पर नहाने को लेकर नाला मोहल्ले में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। बात समझौते की चल रही थी लेकिन अचानक गाली गलौज हो जाने से झगड़ा बढ़ गया। पथराव के साथ फायरिंग हुई। नाला मोहल्ला निवासी हसन तथा अल्तमस घायल हो गए।
हसन मेरठ के आनंद अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर है। अल्तमस का मुरादाबाद में उपचार चल रहा है। उसके सीने में गोली लगी थी। परिजनों के साथ संभल की पुलिस भी लगातार अस्पताल से संपर्क बनाए हुए। इस बीच संभल में एहतियाती सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
नाला मोहल्ले में हसन और अल्तमस पर गोली चलाने वालों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बताया कि कोतवाली संभल में अकरम पहलवान, खुर्रम, मोहम्मद साद और निशात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पहली प्राथमिकता शांति व्यवस्था बनाए रखने की है।