फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Investigation into compensation matter begins... Sit-in called off following ADM's assurance.

Sambhal News: मुआवजा प्रकरण में जांच शुरू....एडीएम के आश्वासन पर धरना खत्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Investigation into compensation matter begins... Sit-in called off following ADM's assurance.
चंदौसी। तहसील मुख्यालय पर मुआवजे के लिए धरना दे रहे किसानों ने एडीएम से मिले आश्वासन पर बुधवार को शाम तीन बजे नवें दिन धरना खत्म कर दिया। इस बीच जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

किसानों के प्रतिनिधिमंडल की एडीएम से मंगलवार को वार्ता हुई थी। इसमें मिले आश्वासन पर किसानों ने बुधवार को धरना स्थल पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद धरना खत्म करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने बताया कि 8 जुलाई को धरना शुरू हुआ था। किसान 14 जुलाई को बहजोई में एडीएम से मिले।
विज्ञापन

एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने एसडीएम चंदौसी के माध्यम से तीन दिन में जांच पूरी कराने का भरोसा दिया। साथ ही धरना खत्म करने का आग्रह भी किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए धरना खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुआवजा प्रकरण में जांच शुरू हो गई है। शनिवार को जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है। धरने पर संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राहुल कश्यप के साथ वीरेंद्र सिंह, अमर सिंह तोमर, उदयपाल सिंह, महावीर सिंह, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला

जारई स्थित प्लेज पार्क को मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए बनियाठेर तक फोर लेन सड़क प्रस्तावित है। सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहीत होनी है। किसानों को कृषि भूमि के सर्किल रेट का चार गुना दिया जा रहा है लेकिन किसानों का कहना है कि जो जमीन आबादी क्षेत्र में है, उसका मुआवजा आबादी क्षेत्र की दरों से दिया जाए। किसानों ने प्लेज पार्क के 50 मीटर दायरे की जमीन को आबादी क्षेत्र का मुआवजा न दिए जाने के मुद्दे पर धरना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed