फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   investigation in child murder

मासूम की हत्या मामले में मजिस्ट्रीयल जांच शुरू, पीड़ित परिवार की होगी मदद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
investigation in child murder
संभल। हयात नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दस दिसंबर को आठ वर्षीय मासूम बालक का शव टुकड़ों में पड़ा मिला था। जिसकी कुकर्म के बाद हत्या की गई थी। हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया था। जबकि अन्य साथियों की तलाश किए जाने का दावा किया था।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पहुंचे थे। उन्होंने जिला प्रशासन से घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और पीड़ित परिवार की मदद किए जाने का आग्रह किया था। उसी क्रम में जिलाधिकारी ने संभल उप जिलाधिकारी को मजिस्ट्रीयल जांच का अधिकारी बनाया है। अब मासूम के साथ हुई घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। साथ ही आर्थिक सहायता, सुरक्षा भी प्रशासन की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने घटना से जुड़ी जानकारी देने वालों को आमंत्रित किया है। इसके लिए दस दिनों का समय है। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने मासूम की हत्या मामले में मजिस्ट्रीयल जांच का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सुरक्षा, चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी कहा था। जिसके लिए जिलाधिकारी ने संतुति कर दी है। अब पूरे मामले की हकीकत जानने के लिए जांच होगी। उन्होंने बताया कि मासूम की हत्या मामले में कोई भी व्यक्ति लिखित व मौखिक साक्ष्य देना चाहता तो वह 8 जनवरी तक किसी भी कार्य दिवस में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed