फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   interner service start after 28 hours in sambhal

संभल में इंटरनेट सेवाएं 28 घंटे बाद बहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
interner service start after 28 hours in sambhal
संभल में इंटरनेट सेवाएं 28 घंटे बाद बहाल, सोशल मीडिया पर निगरानी बरकरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। प्रशासन ने एहतियाती तौर पर संभल जिले की सभी इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी थीं। जिसको 28 घंटे बाद बहाल किया गया है। अब सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो गुरुवार की शाम 4 बजे करीब संभल जिले की इंटरनेट सेवाओं को प्रशासन ने पूरी तरह बंद करा दिया था। जिसको शुक्रवार की रात 8 बजे करीब बहाल किया गया।

दरअसल पिछले शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नगर में हिंसा हो गई थी। जिसके बाद पांच दिन इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ी थी। इसी क्रम में इस शुक्रवार को लेकर भी प्रशासन सतर्क था। जिससे किसी तरह का मैसेज वायरल कर भीड़ एकत्र न की जा सके। इसलिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दिया था। हालांकि इससे कारोबार पर काफी प्रभाव पड़ा लेकिन बवाल के अंदेशे में यह कार्रवाई भी करना प्रशासन के लिए मजबूरी थी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि एहतियाती तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थीं। अब जिले का माहौल शांत है। लोगों ने अमन का पैगाम दिया है। प्रशासन का भी सहयोग किया है। यही मंशा पुलिस और प्रशासन की थी। इसलिए इंटरनेट सेवाएं बहाल करा दी गई हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed