फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Insured farmers will get compensation, inform the administration

बीमित किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति, प्रशासन को कराएं अवगत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Insured farmers will get compensation, inform the administration
संभल। अतिवृष्टि से खराब हुई फसल की क्षतिपूर्ति किसानों को मिलेगी। इसके लिए बीमित किसानों को निर्धारित प्रारूप पर सूचना भरकर देनी होगी। प्रशासन ने भी इसकी व्यवस्था की है। ब्लॉक वार बीमा कर्मचारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। किसान टोल फ्री नंबर पर कॉल करके भी इसकी जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ओमकार सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया हुआ है और उनकी फसल अतिवृष्टि से खराब हुई है। ऐसे किसान अपने निकट के कृषि बीज गोदाम, ब्लॉक, तहसील, मुख्यालय पर कृषि विभाग के कार्यालय में निर्धारित प्रारूप पर सूचना भरकर जमा कर सकते हैं। कर्मचारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं, उन्हें भी अवगत करा सकते हैं। साथ ही खुद भी टोल फ्री नंबर-18008896868 पर कॉल करके खराब फसल की जानकारी दे सकते हैं। ताकि उनका समय से सर्वे कराया जा सकें।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर दें सकते हैं जानकारी
जिला स्तर पर - अरजेश कुमार - 7906294727
तहसील स्तर पर-
गुन्नौर में अनुज कुमार - 6395518950
चंदौसी में अंबेश कुमार - 9927138232
संभल में आशीष कुमार - 9569093862
ब्लॉक स्तर पर
बनियाखेड़ा - आशीष कुमार - 9569093862
संभल - हितेश कुमार - 8789323663
गुन्नौर - अनुज कुमार - 9411630801
रजपुरा - पदमवीर - 9582131264
बहजोई - अंबेश कुमार - 9927138232
असमोली - गुलशन कुमार - 7817037745
पवांसा - सुशील कुमार - 8449229257
जुनावई - अरजेश कुमार - 7906294727
गतवर्ष के 68 किसानों को मिलेगी 4.50 लाख रुपये की धनराशि
जिला कृषि अधिकारी ओमकार सिंह ने बताया कि गतवर्षों में हुई फसल क्षतिपूर्ति के रूप में 68 बीमित किसानों को साढ़े चार लाख रुपये की धनराशि जल्द ही मिलेगी। उन्होंने बताया कि कुल 78 किसानों ने दावे किए थे, जिनमें से सात के दावे निरस्त हो गए। जबकि 71 के दावे स्वीकृत हुए थे। इनमें से 68 किसानों को क्षतिपूर्ति के लिए 4.55 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। बाकी तीन अभी लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed