{"_id":"dea6b5fb246ae6765fc961c7e5e7df83","slug":"inspection-hindi-news-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में चंदौसी रेलवे स्टेशन में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में चंदौसी रेलवे स्टेशन में मिलीं खामियां
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बडोदरा हाउस नई दिल्ली के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोरेशन मैनेजर ने रेलवे स्टेशन और क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। स्टेशन पर कई खामियां मिली। स्थानीय अधिकारियों से पूछताछ कर जन सुविधाओं की जानकारी ली।
सीपीटीएम अजय वाजपेयी गुरुवार को यहां पहुंचे उतरते ही उन्होंने रेलवे ट्रेनिंग कालेज का रुख किया। क्लास रूम, माडल रूम, मैस आदि का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मचारियों से सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन आ गए। यहां लोको लाबी में कर्मचारी अंशु सिंह से बात की।
लोको लाबी में लगे रूट चार्ट को देखकर चौंक गए। रूट चार्ट में मुरादाबाद से दिल्ली की ट्रेन की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा अंकित था। स्थानीय अधिकारियों से पूछताछ की तो वे जबाव नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि काफी प्रयास के बाद ट्रेन की गति 110 किमी प्रति घंटा कराई है। उन्होंने बोर्ड को निरर्थक बताते हुए उतारने की बात कही। यहां से वह बाहर की ओर गए और खाली पडे़ स्थान के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
प्रतीक्षालय टिकट घर का बारीकी से निरीक्षण किया। तत्काल आरक्षण के बारे में पूछा और कहा कि क्या आरक्षण विंडो पर बैठना वाला कर्मी मोबाइल रखता है। अधिकारियों के मना करने पर वह अंदर चले गए। पावर केबिन में स्टेशन मास्टर की और चंदौसी के अंतर्गत आने वाले रेलवे फाटक की भी जानकारी ली। स्टेशन अधीक्षक एचएल राना, स्टेशन मास्टर आशीष मिश्रा, सीटीआई मुकेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।