{"_id":"5d3219978ebc3e6ce64e3e0d","slug":"inquire-to-prisoner-relatives-in-chandausi-hatyakand-chandausi-news-mbd3156131104","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार बंदियों के परिजनों से दिनभर चली पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार बंदियों के परिजनों से दिनभर चली पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारियों ने करीब दर्जनभर से अधिक लोगों से पूछताछ की। इसमें फरार बंदियों के परिजनों समेत उनके अन्य सगे संबंधी भी शामिल रहे। एसटीएफ ने यह खुलासा नहीं किया कि किसने क्या बताया है। लेकिन सूत्र बताते है कि एक दो स्थानों पर फरार बंदियों ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया है लेकिन वह अपने पास मोबाइल फोन नहीं रख रहे हैं।
एसटीएफ की टीम ने सुबह से ही शकील की दादी, कमल बहादुर के माता पिता, धर्मपाल के नाते रिश्तेदारों समेत दर्जनभर से अधिक लोगों से दिनभर एक एक करके पूछताछ की। पूछताछ के लिए सभी को अलग रखा गया था।
एसटीएफ ने पूछताछ का कोई ब्यौरा भी नहीं दिया है। लेकिन सूत्र बताते है कि पूछताछ के दौरान कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। यह भी पता चला है कि फरार बंदियों ने एक दो बार फोन का इस्तेमाल किया है लेकिन कोई मोबाइल फोन उन्होंने अपने पास नहीं रखा है।
विज्ञापन
बंदी काफी शातिर हैं, वह जानते हैं कि मोबाइल फोन से पुलिस लोकेशन का पता लगा सकती है, इसलिए वह मोबाइल फोन लेकर नहीं चल रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुमथल गांव के पास तो फरा बंदियों की लोकेशन 17 जुलाई की रात को ही मिली थी लेकिन इसके बाद किसी ने उन्हें देखे जाने का दावा नहीं किया है। ऐसी स्थिति में यदि वह कहीं छिपे हैं तो तीन दिन के बाद उन्हें खा्ने पीने की भी जरूरत पड़ेगी। इसलिए बाहर तो निकलना ही होगा। पुलिस इस पर भी लगातार नजर रख रही है।