फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   India moving towards self-reliance under BJP rule

भाजपा के शासनकाल में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा भारत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
India moving towards self-reliance under BJP rule
India moving towards self-reliance under BJP rule - फोटो : SAMBHAL
भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान पहुंचे और पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियां समझाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव कुरकावली में एक रिसोर्ट में आयोजित तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के पहले सत्र की शुरूआत भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। भारत के वैश्विक परिचय विषय पर भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि ने संबोधन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान भारत समझ गया है कि हमारे घरेलू उद्देश्यों को हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ जुड़ाव की आवश्यकता होगी। दूसरे सत्र में विधायक राजीव तरारा का संबोधन रहा। तीसरे सत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा अंतिम पंक्ति में खड़े छोटे कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ने का अवसर देती है। भाजपा के शासनकाल में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, परमेश्वरलाल सैनी, सुरेश सैनी, पूर्व विधायक अजीत राजू, हरेंद्र सिंह रिंकू, प्रभात शर्मा, देवचंद सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed