फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Independent candidate's allegation, police stopped at the gate, could not file nomination

निर्दलीय प्रत्याशी का आरोप, पुलिस ने गेट पर रोका, नहीं कर पाए नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Independent candidate's allegation, police stopped at the gate, could not file nomination
चंदौसी। चंदौसी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी व उसके प्रस्तावकों को गेट पर रोकने और पर्चा दाखिल न कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में प्रत्याशी ने फोन पर डीएम व प्रेक्षक से भी शिकायत की। तीन बजने पर आरओ ने गेट बंद कर दिया। सूचना पर डीएम भी मौके पर पहुंचे पर तब तक प्रत्याशी भी वापस चला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि वह दोपहर 2.45 बजे गेट पर पहुंच गए। अंदर दूसरे प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल कर रहे थे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उनके प्रस्तावकों को गेट के अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस से भी उनकी नोकझोंक हुई। वह स्वयं अंदर पहुंचे, आरओ से इस बात की शिकायत की। साथ ही फोन करके डीएम को समस्या से अवगत कराया। इसी गहमागहमी के बीच तीन बज गए और आरओ ने अंदर से गेट बंद कर दिया। प्रत्याशी का फोन आने पर डीएम भी तुरंत मौके पर पहुंच गए, पर तब तक वह वहां से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed