फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ind Vs Pak: India Pakistan match seen big screen in Sambhal, enthusiasm among supporters

Ind Vs Pak: संभल में बड़ी स्क्रीन पर दिखेगा भारत-पाकिस्तान मैच, समर्थकों में जोश, पुलिस कर रही सघन निगरानी

Sat, 14 Oct 2023 12:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Oct 2023 12:08 PM IST
सार

विश्व कप में पहली बार भारत और पाकिस्तान का मैच होगा। इसके लिए समर्थक उत्साहित हैं। मैच देखने के लिए कई जगहों पर बड़ी स्क्रीन तक लोगों ने लगाई है। पुलिस ने भी अपनी गश्त बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Ind Vs Pak: India Pakistan match seen big screen in Sambhal, enthusiasm among supporters
भारत बनाम पाकिस्तान मैच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित हैं। इस विश्वकप में पहली बार दोनों का मुकाबला होगा। क्रिकेट प्रेमियों को इस मैच का बेसब्री से इंतेजार था। भारतीय टीम इस समय बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इसलिए ही प्रशंसक भी जीत की उम्मीद लगाए हुए हैं।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम को भारतीय टीम ने मात दी है। गेंदबाजों के साथ ही बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। तमाम क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि इस बार विश्वकप भारतीय टीम ही जीतेगी और इतिहास रच देगी। इस विश्वकप का सबसे बड़ा मुकाबला भारत पाकिस्तान के मैच को प्रशंसक बता रहे हैं। 
विज्ञापन


आज का मैच भारतीय टीम जीतेगी, इस बार विश्वकप भी जीतने की पूरी उम्मीद है। टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यही प्रदर्शन विश्वकप विजेता बनाएगा। मैच को लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। - वैभव राधू, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान का मैच देखने का अलग ही मजा होता है। उत्साह शुरूआत से लेकर अंत रहता है। भारतीय टीम पाकिस्तानी की टीम को हराएगी और इस बार विश्वकप भी भारतीय टीम जीतेगी। बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। - जावेद, चंदौसी।
 
भारत की टीम लगातार दो बार मैच जीत चुकी है। तीसरा मुकाबला पाकिस्तान को भी हराएगी। बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार विश्वकप भारत की टीम ही जीतेगी। आज का मैच काफी शानदार रहने की उम्मीद है।- प्रदीप कुमार गुप्ता, संभल


जब भारत और पाकिस्तान का मैच होता है तो क्रिकेट प्रेमी उत्साहित होते हैं। विश्वकप में इन दोनों टीमों का मुकाबला दिलचस्प होगा। इस बार भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पूरी उम्मीद है कि बड़े अंतराल से पाकिस्तान की टीम को मात दी जाएगी। -सुहैल कुरैशी, चंदौसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed