{"_id":"5ae4d48a4f1c1b9f098b7171","slug":"increase-panic-diesase-of-fever-and-itching-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में बढ़ा बुखार और खुजली का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में बढ़ा बुखार और खुजली का प्रकोप
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खाली पड़ा चिकित्सक कक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के बदलते रुख में संक्रमित बीमारियों से बचने के लिए बेहद सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। क्योंकि जरा सी लापरवाही से बुखार और खुजली चपेट में ले सकती है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 750 मरीज पहुंचे। इस बीच डाक्टर कुछ देर के लिए कक्ष से हटे तो भीड़ लग गई।
मरीजों को परेशानी हुई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या जरूरत से काफी कम होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल में 23 के सापेक्ष सिर्फ पांच डाक्टर हैं। नियमित सेवाओं की बात छोड़िए इमरजेंसी भी ठीक से नहीं चल पा रही है। ऐसे में चिकित्सा सेवाएं भगवान भरोसे ही हैं।
मौसम परिवर्तन होने पर बीमारियां तो घेरती ही हैं पर इनसे बचने के लिए सावधान रहना चाहिए। हाल में संभल क्षेत्र में बुखार और खुजली ने पैर पसारे हुए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी मरीजों से खचाखच भरी रही। पंजीकरण कक्ष से लेकर दवा वितरण कक्ष पर मरीजों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन
हालात यह थे कि एक डाक्टर चंद मिनटों के लिए कक्ष से हटे तो मरीजों में रोष पनपने लगा। कई मरीज इकट्ठा हो गए और डाक्टर का इंतजार करने की बात कहकर व्यवस्था में सुधार की मांग करने लगे।
इस सबके बीच ओपीडी में तकरीबन 750 मरीज दवा लेने के लिए पहुंचे। इनमें 500 मरीज नए थे। कुल मरीजों में लगभग 500 मरीज बुखार से पीड़ित रहे। जबकि 250 मरीज खुजली की बीमारी से परेशान हैं। सुबह से दोपहर तक ओपीडी में मरीजों की भरमार दिखी।