फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In the name of annual examination in council schools

परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के नाम पर हो रही खानापूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
In the name of annual examination in council schools
चंदौसी। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। अधिकांश विद्यालय ऐसे हैं, जहां प्रश्न पत्र पूरे नहीं पहुंच पाए हैं। कहीं पर दो-दो छात्रों को एक प्रश्न पत्र देकर परीक्षा कराई जा रही है तो कहीं बोर्ड पर प्रश्नपत्र लिखकर परीक्षा कराई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि शासन ने जिला प्रशासन को प्रश्नपत्रों को प्रिंट कराने के आदेश दिये थे, फिर भी खानापूर्ति कर दी गई।
विज्ञापन

जिले के 1289 परिषदीय विद्यालयों में 2.25 लाख बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। विभाग की ओर से विद्यालयों को प्रश्नपत्र के लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकांश कक्षाओं में छात्रों की संख्या से कम प्रश्नपत्र मिले हैं। कहीं-कहीं पर छात्रों की संख्या से आधे प्रश्नपत्र मिले हैं, तो कहीं प्रश्नपत्र विद्यालयों में पहुंचे ही नहीं हैं। अव्यवस्थाओं के बीच परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं की खानापूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन

दोपहर- 12.35 बजे कंपोजिट विद्यालय असालतपुर जारई
कंपोजिट विद्यालय असालतपुर जारई में परीक्षा कराई जा रही थी। कक्षा-छह में दो-दो छात्रों के बीच एक-एक प्रश्नपत्र रखा हुआ था। दो-दो छात्र सामूहिक रूप से परीक्षा कर रहे थे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमलेश देवी ने बताया कि कक्षा छह में 84 छात्र थे, प्रश्नपत्र मात्र 39 मिले थे। कक्षा सात में 59 छात्रों के सापेक्ष 44, कक्षा आठ में 54 छात्रों के सापेक्ष 36 प्रश्न पत्र मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर - 1.44 बजे कंपोजिट विद्यालय खुशहालपुर
कंपोजिट विद्यालय खुशहालपुर में कक्षा छह, सात व आठ के छात्र अंदर कक्षा में परीक्षा देते मिले थे, लेकिन कक्षा में अध्यापक नहीं थे। बाहर बरामदे में अध्यापिका इंदुबाला त्रिपाठी शनिवार को होनी वाली कक्षा छह, सात, आठ के लिए पर्यावरण विषय की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र बनाते मिली। उन्होंने बताया कि कक्षा छह, सात व आठ में छात्रों की संख्या के सापेक्ष दो-दो प्रश्न पत्र कम मिले।
दोपहर 2.05 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय धनारी
धनारी पट्टी लाल सिंह के उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा सात में गुरुवार को छात्रों के पास प्रश्नपत्र नहीं था। कक्षा में अध्यापक सर्वेश कुमार उपस्थित थे। सर्वेश कुमार ने बताया कि केवल दो ही प्रश्न पत्र मिले थे। इस कारण प्रश्न पत्र को बोर्ड पर लिखकर परीक्षा को कराया गया है।
पर्यावरण विषय के प्रश्नपत्र को नहीं कराया गया प्रिंट
परिषदीय विद्यालयों के कक्षा छह, सात आठ का पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा शनिवार को दोपहर 12.30 बजे से होगी। कंपोजिट विद्यालय खुशहालपुर में अध्यापिका प्रश्नपत्र बनाने मिली। उनका कहना था कि विभाग की ओर से पर्यावरण अध्ययन के प्रश्नपत्रों को प्रिंट नहीं कराया गया है। यदि ऐसा है, वार्षिक परीक्षा में विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। वार्षिक परीक्षा के नाम पर औपचारिकता पूरी की जा रही है।

प्रिंटिंग प्रेस से ही विद्यालयों के लिफाफे बनवाए गए थे। हो सकता है कि वहां से त्रुटि हुई हो। कुछ विद्यालयों में यदि प्रश्नपत्र बिल्कुल भी नहीं पहुंचे तो मैं इसकी जानकारी कराऊंगा और संबंधित के विषय में कार्रवाई भी होगी।
मुंशीलाल पटेल, एबीएसए मुख्यालय बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed