फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In the encounter, the animal smuggler was shot in the leg, touched the soldier's hand

पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पशु तस्कर की टांग में गोली लगी, सिपाही के हाथ को छूकर निकली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
In the encounter, the animal smuggler was shot in the leg, touched the soldier's hand
संभल। कार सवार चार पशु तस्करों से पुलिस की गश्त के दौरान मुठभेड़ हो गई। इसमें तस्करों की ओर से की गई फायरिंग में सिपाही के बाएं हाथ को गोली छूकर निकल गई। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर की दायें टांग में गोली लगी है। घायल सिपाही और पशु तस्कर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही भागे हुए तीन तस्करों की तलाश में कॉबिंग की गई। लेकिन वह हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, पशु कटान करने के उपकरण बरामद किए हैं। मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया आरोपी 25 हजार रुपये का इनामी है। गोवंशीय पशु कटान के मामले में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया और भागे हुए तस्करों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे असमोली थाना प्रभारी रणवीर सिंह फोर्स के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर से गांव गम्मनपुर जाने वाले मार्ग पर सेंट्रो कार आती दिखाई दी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि जब पुलिस ने कार रोकने का इशारा किया तो कार सवार तस्कर भागने लगे। घेराव करने पर फायरिंग की। इसमें थाने में तैनात सिपाही शुलभ राठी बाएं हाथ पर गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में गांव नहरौली निवासी 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर तवारक की टांग में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य तीन तस्कर खेत खलिहानों का फायदा उठाते हुए भाग निकले। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल सिपाही और पशु तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया कि भागे हुए तस्करों में गांव ओबरी निवासी सालिम उर्फ भैैडा, सफी और अमरोहा जिले के थाना डिडौली अंतर्गत गांव ककराली निवासी अनस हैं।

आरोपियों की तलाश की गई लेकिन हाथ नहीं आ सके। आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है। मुठभेड़ के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और सीओ अरूण कुमार सिंह नखासा, संभल और हयातनगर थाने की पुलिस फोर्स भी पहुंची। आरोपियों की तलाश के लिए कॉबिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed