{"_id":"6939cfb8e3ad58ae28015cab","slug":"in-the-emergency-the-injured-got-neither-a-stretcher-nor-a-ward-boy-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-129930-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: इमरजेंसी में घायल को स्ट्रेचर मिला न कोई वार्ड बॉय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: इमरजेंसी में घायल को स्ट्रेचर मिला न कोई वार्ड बॉय
Thu, 11 Dec 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
पवांसा में स्थित सीएचसी पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए लाते
सरायतरीन (संभल)। गांव किसौली में बुधवार को सड़क हादसे में घायल कक्षा सात के छात्र सुमित यादव को परिजन उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन खून से लथपथ छात्र को इमरजेंसी में पहुंचाने के लिए न तो स्ट्रेचर मिला और न ही वार्ड बाॅय। परिजन खुद ही उसे इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जिसके बाद डाॅक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।
गांव किसौली निवासी राजवीर यादव ने बताया कि उनका बेटा सुमित यादव बुधवार की दोपहर गांव में मुख्य मार्ग के किनारे खड़ा था, तभी बहजोई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर थाना पुलिस मौजूद थी।
पुलिस ने उसे पवांसा सीएससी पहुंचाया लेकिन अस्पताल के मुख्य गेट पर कई बाइकें खड़ी थीं। अस्पताल के कर्मचारी भी स्ट्रेचर लेकर बाहर तक नहीं आए। इस कारण वह खुद ही बेटे को लेकर इमरजेंसी तक गए। जिसके बाद प्राथमिक उपचार मिला।