फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   in accident, bikers killed.

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 13 Oct 2018 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Sat, 13 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन

गुन्नौर/चंदौसी।  बदायूं-गुन्नौर हाईवे पर शुक्रवार की शाम एक परिवहन निगम की एक बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। बस, बाइक को काफी दूर तक खींचकर ले गई। चलती बस को छोड़कर उसका चालक भाग निकला। बस पेड़ जाकर टकराई तब जाकर रुकी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।  

विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरमपुर निवासी दीपक (27) पुत्र महेंद्र सिंह अपनी बाइक से शुक्रवार को जुनावई के गांव लहरा नगला श्याम गए थे। देर शाम वापस लौट रहे थे। दीपक अभी गुन्नौर कस्बे में पानी की टंकी के पास ही पहुंचा था कि बदायूं हाइवे पर परिवहन  निगम के बुलंदशहर डिपो की एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक बस में फंस गई। करीब दो किमी तक बाइक बस के साथ घिसटती चली गई लेकिन चालक ने बस को रोका नहीं। जगन्नाथपुर गांव के निकट चालक ने बस की स्पीड हल्की की और चलती बस से कूदकर भाग गया। चालक के भागने के बाद बस के अंदर बैठे साठ यात्रियों में कोहराम मच गया। सभी चीखने चिल्लाने लगे। इसी बीच बस सामने एक पेड से बस टकराकर रूक गई। गनीमत रही कि सवारी बाल बाल बच गई। जगन्नाथपुर के लोगों को मामले की जानकारी हुई तो लोग मदद के लिए दौड़े। तभी जुनावई की तरफ से आ रहे बोलेरो चालक बस से भिड़ गया जिसमें जगन्नाथपुर के ही नत्थू पुत्र गुमानी और इंद्रपाल घायल हो गए जिसमें नत्थू की एक टांग टूट गई। बोलेरो चालक भी घटना के बाद मौके से भाग निकला। घायलों व मृतक दीपक के शव को सीएचसी गुन्नौर लाया गया। घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। बस को कोतवाली ले आया गया है। परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। कोतवाली प्रभारी अता मोहम्मद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


60  यात्रियों के करीब से गुजरी मौत 
गुन्नौर/चंदौसी। एक युवक को मौत के घाट उतारने के बाद रोडवेज बस के चालक ने पकड़ने के भय से चलती बस से छलांग लगाकर साठ और जिंदगियों को और खतरे में डाल दिया। सभी यात्री इतनी जोर से चीखे कि आवाज जगन्नाथपुर के लोगों तक भी पहुंच गई। शुक्रवार की देर रात जब दीपक की बाइक को टक्कर लगी और करीब दो किमी तक उसकी बाइक घिसटती रही तो बस चालक समझ गया कि बाइक सवार की मौत हो चुकी है। ऐसे में उसे खुद की पकड़े जाने की चिंता सताने लगी तो उसने बस की स्पीड को इस कदर बढ़ा दी कि बस के अंदर बैठे साठ यात्रियों की जान सांसत में आ गई। वह चालक से लगातार स्पीड कम करने को कहने लगे लेकिन चालक ने एक नहीं सुनी। जगन्नाथपुर गांव से पहले ही चालक ने स्पीड को कम तो किया लेकिन सिर्फ उतना, जिससे वह नीचे कूद सके। जैसे ही बस की रफ्तार कम हुई, चालक ने नीचे जंप लगा दी और बिना ड्राइवर के बस रोड पर चलती रही जिससे उसमें बैठे साठ यात्रियों की जान पर बन आई, सभी यात्री चीखने लगे। खासकर बच्चे और महिलाओं के सामने तो मौत नाचने लगी। लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया और बस सामने एक पेड़ से जाकर टकरा गई और जोरदार झटके से रुक गई। तब जाकर कहीं लोगों ने राहत की सांस ली। जगन्नाथपुर के लोगों ने सभी को ढांढस बंधाकर पीछे से आई दूसरी बस में बैठा कर रवाना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed