{"_id":"5bc3987cbdec22693c10296b","slug":"imran-come-with-wife-in-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नखटोले पर दुल्हनिया लाया बवैना का इमरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़नखटोले पर दुल्हनिया लाया बवैना का इमरान
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
संभल के गांव बबेना में हेलीकाप्टर से दुल्हन को विदा कराने के बाद उसे उतारकर घर लाते जाते दूल्हा व अन्य महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के बवैना गांव से दूल्हा मोहम्मद इमरान जिले के ही मोहम्मदपुर मालनी से रविवार को अपनी दुल्हन नगरिस को विदा कराकर घर लाया। शाम को दुल्हन का उड़नखटोला गांव में बने हैलीपैड पर उतरा तो देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को हेलीकाप्टर से दूर रखने के लिए रस्सी भी लगाई गई थी। दुल्हन काले नकाब में अपनी ससुराल पहुंची। गांव में हेलीकाप्टर के उतरने के बाद दूल्हे ने दुल्हन के साथ सेल्फी भी ली। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
जबसे गांववालों को पता चला था कि इमरान दुल्हन को हेलीकाप्टर से विदा कराकर आए तो लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार था। गांव में भी पहली बार हेलीकाप्टर को उतारा गया। इसके लिए जैसे की रविवार की शाम को उड़नखटोला गांव के ऊपर आया तो लोग हेलीपैड पर जमा हो गए।
विज्ञापन
वहां पर हेलीकाप्टर के उतरने के बाद जब दुल्हन नीचे उतरी तो लोगों ने उसका ताली बजाकर जोरदार स्वागत किया। हेलीकाप्टर के लिए उसे छह लाख रुपये का खर्च करने पड़े हैं। प्रशासन की ओर से हैलीपैड बनाया गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। दमकल और ऐंबुलेंस की व्यवस्था की गई। हेलीकाप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचे दूल्हा को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब हैलीपैड पर पायलट ने हेलीकाप्टर को उतारने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी बाराती और घारातियों को हुई तो चिंता की लकीरें माथे पर आ गईं।
विज्ञापन
पायलट ने बताया कि हैलीपैड पर पक्षी उड़ रहे हैं। ऐसे में हैलीपैड पर उतरना सुरक्षित नहीं होगा। पायलट ने धान के खेत में हेलिकाप्टर को उतार दिया। तब कहीं जाकर बाराती और घरातियों ने राहत की सांस ली।