फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Imar stood first in carrom

कैरम में प्रथम रहीं इमर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Imar stood first in carrom
चंदौसी। एनकेबीएमजी कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अनेक खेल प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका रानी अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

शनिवार को टेबिल टेनिस, कैरम, शतरंज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कैरम में इरम ने प्रथम, सादमा रुख्सी ने द्वितीय, प्रतिक्षा ने तृतीय, शतरंज में सेजल ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय, प्रतिक्षा ने तृतीय, टेबल टेनिस में शुभि दिवाकर ने प्रथम, महक ने द्वितीय तथा संजना रस्तोगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. अलका रानी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमनदीप कौर, सुमन श्रेष्ठ, प्रियंका, सुमबुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed