फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   illegall mining

दो जेसीबी और चार ट्रैक्टर पकड़े गए

Sat, 20 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 20 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
illegall mining
अवैध खनन पर तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसा है। एसडीएम जेबी सिंह और सीओ अफसर अब्बास जैदी ने शुक्रवार को दो स्थानों पर संयुक्त तौर पर छापेमारी की है। छापेमारी में दो जेसीबी और चार ट्रैक्टर पकड़े गए हैं। मऊ भूड़ में हो रहे अवैध खनन पर सीओ ने अपनी ओर से हयातनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



पकड़े गए वाहन सीज करने के आदेश दिए गए हैं। एडीएम बीएन यादव के आदेश पर एसडीएम जेबी सिंह और सीओ ने खनन के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश खनिज अपरिहार्य नियमावली 1956 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



लेखपालों के माध्यम से खनन क्षेत्र की पैमाइश कराई गई है। अब संबंधित लोगों के नाम नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस के आधार पर 30 रुपये घन मीटर के हिसाब से रायल्टी की वसूली होगी। रायल्टी का पांच गुना खनिज मूल्य लिया जाएगा। इसके साथ 25 हजार रुपये जुर्माना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



संभल। सीओ अफसर अब्सास जैदी ने मऊ भूड़ में छापा मारा। हयातनगर थाने की पुलिस उनके साथ थी। छापेमारी के दौरान मौके से लोग भाग गए। जेसीबी स्टार्ट नहीं हुई। इसलिए उसे थाने लाने के लिए दो सिपाही मौके पर छोड़े गए। इसके बाद फोन का सिलसिला शुरू हुआ। कई फोन कॉल्स सिफारिशें आईं।



संभल। बबैना में खनन के वक्त पकड़ी गई जेसीबी छोड़ दी गई। आखिर कैसे छूटी जेजीबी यह सवाल उठता रहा क्योंकि सीओ ने सिर्फ मऊभूड़ के ट्रैक्टर और जेसीबी को सीज किए जाने की जानकारी दी है। बबैना के बारे में उनका कहना था कि वे थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश देकर आए थे। इसके बाद क्या हुआ उन्हें नहीं पता है। यदि कोई खेल हुआ है तो वह इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed