फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Illegal nursing home sealed in case of woman's death

महिला की मौत के मामले में सील हुआ अवैध नर्सिंग होम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Illegal nursing home sealed in case of woman's death
संभल। ऑपरेशन के बाद महिला की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने अवैध नर्सिंग होम सील किया है। अब रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं की गई है। रविवार की दोपहर एक बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के मनोटा पुल स्थित अलशिफा नर्सिंग होम को नोडल अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने सील कर दिया। साथ ही कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले की जानकारी मिली थी। जांच पड़ताल करने के लिए रविवार को पहुंचे तो स्टाफ और अपंजीकृत चिकित्सक भाग गया। इसी क्रम में सील कर दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। मालूम हो शुक्रवार की रात गांव मनोटा निवासी शरीफ की बेटी मेहनाज को प्रसव पीडा के बाद नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। इस दौरान ऑपरेशन किया गया और हालत बिगड़ गई। और महिला की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed