फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Illegal buses pass through five districts, there is no stoppage anywhereIllegal buses pass through five districts, there is no stoppage anywhere

Sambhal News: पांच जिलों से होकर गुजरती हैं डग्गामार बसें, रोकटोक कहीं नहीं

Mon, 14 Apr 2025 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 14 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Illegal buses pass through five districts, there is no stoppage anywhereIllegal buses pass through five districts, there is no stoppage anywhere

विज्ञापन
संभल।
डग्गामार बसों का जाल पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक फैला हुआ है। इन बसों का संचालन सिस्टम की मिलीभगत से हो रहा है। दिल्ली के लिए यात्रियों को लेकर जाने वाली बसों से कई हादसे भी हुए हैं। इसके बाद भी इन डग्गामार बसों का संचालन बंद नहीं हो सका।
रविवार को रोडवेज और डबल डेकर बस का आमने-सामने से टकराव हुआ तो 37 यात्रियों को चोट लगी है। इसमें सात गंभीर घायल हैं। पांच जिलों से होकर गुजरने वाली यह बस नियमित संचालित होती है। देर रात में दिल्ली से भी लौटती है। जल्दी दिल्ली पहुंचने और लौटने की जल्दी के चलते इन बसों की रफ्तार भी बढ़ी दिखती है।
विज्ञापन

संभल होकर 30 से ज्यादा बसें गुजरती हैं। चौधरी सराय में सभी बसों का ठिकाना रहता है। इसमें ज्यादातर बसें बदायूं जिले से आती हैं। उसके अलावा चंदौसी और उसके आसपास से संचालित होती हैं। इन बसों में यात्रियों के साथ माल भी ढोया जाता है। कई बार टैक्स चोरी का माल लाने और ले जाने की भी चर्चा होती रही है। इसके बाद भी कोई रोकटोक नहीं हो सकी। अब हादसे के बाद जिम्मेदार भी अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ पीके सरोज का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है कि बसें चौधरी सराय होकर गुजरती हैं। इन बसों की जांच कराई जाएगी कि यह अनुमति से संचालित हो रही हैं या बिना अनुमति के संचालन किया जा रहा है। जबकि यह जगजाहिर है कि इन बसों को यात्रियों के लिए कोई अनुमति नहीं है। इनका संचालन पिछले एक वर्ष पहले बंद करने के लिए मुख्यमंत्री ने भी आदेश किए थे। इसका असर कुछ दिखाई भी दिया लेकिन अब यह संचालन लगातार हो रहा है। बदायूं से दिल्ली तक पांच जिले पड़ते हैं। जिसमें बदायूं के साथ संभल, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद शामिल हैं। वाया गुन्नौर होकर दिल्ली जाने वाली बसें बुलंदशहर होकर जाती हैं। दिल्ली में भी कोई रोक टोक नहीं होती। इसके चलते ही अवैध संचालन लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed