फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Illegal arms manufacturing factory caught, one arrested

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms manufacturing factory caught, one arrested
सौंधन। कैला देवी पुलिस ने रविवार को शकरपुर गांव में खडगरानी जाने वाले रास्ते पर एक बंद फैक्टरी पर छापा मारकर शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने यहां से अवैध शस्त्रों के निर्माण करने और उनकी मरम्मत करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को नौ तमंचे, एक बंदूक और दो अधबने तमंचे, एक खोका और कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट है। रविवार को कैला देवी पुलिस को सूचना मिली कि शकरपुर गांव में खडगरानी को जाने वाले मार्ग पर एक बंद फैक्टरी में अवैध शस्त्र तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। आरोपी युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी ने अपनी पहचान नखासा थाना क्षेत्र के गांव रूकनुद्दीन सराय निवासी वकील पुत्र शरीफ के रूप में कराई। कैलादेवी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed