{"_id":"61dc839dc823a8227f11f496","slug":"illegal-arms-factory-caught-accused-arrested-one-absconding-chandausi-news-mbd4156399155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारकर अवैध असलहे समेत खोखा कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि बहजोई कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गांव भवन से किसौली जाने वाले रास्ते में स्थित ट्यूबवेल पर छापा मारकर एक आरोपी को अवैध शस्त्रों का निर्माण व मरम्मत करते हुए गिरफ्तार किया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम रामगोपाल निवासी किसौली कोतवाली बहजोई बताया। वहीं आरोपी का एक साथी नेमपाल निवासी गांव अतरासी कोतवाली बहजोई फरार हो गया।
एसपी के मुताबिक आरोपी के पास से 4 बने तमंचे, 1 पोनिया, 2 अधबने तमंचे व 3 खोखा कारतूस तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपी पर चोरी व बरामदगी समेत आर्म्स एक्ट की धाराओं में बहजोई व हयातनगर थाना में 9 मामले दर्ज हैं।