फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If parking is built, the city will get relief from traffic jams.

Sambhal News: पार्किंग बने तो शहर को मिले जाम से निजात

Thu, 08 Aug 2024 05:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 08 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
If parking is built, the city will get relief from traffic jams.
चंदौसी (संभल)। शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से आए दिन बहजोई चौराहे और स्टेशन रोड पर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। बाजार की स्थिति और भी बदतर है। काफी समय से लोग शहर में पार्किंग स्टैंड की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे है।
विज्ञापन

चंदौसी में पार्किंग न होने की वजह से शहर के बाजार में जाम की समस्या बनी हुई है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क पर आड़े तिरछे खड़े करते हैं। जिस वजह से लोगों को आते जाते परेशानी होती है। खासकर बड़े बाजार, ब्रह्म बाजार, मुरादाबाद गेट पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। काफी समय से लोग शहर में पार्किंग की मांग कर रहे हैं। लेकिन पालिका की ओर से पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की है। इसके अलावा शहर में न टेंपो का स्टैंड तय है, न ही ई- रिक्शा का। ऐसे में मनमुताबिक कहीं भी चालक ई -रिक्शा लेकर खड़े हो जाते हैं। इनकी वजह से स्टेशन राेड पर जाम लगता रहता है। बहजोई रोड पर भी स्थिति ऐसी ही है। लोगों ने जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर में पार्किंग स्टैंड बनाने की मांग की है।
विज्ञापन




बोले लोग

पार्किंग के नाम पर शहर में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां बाजार जाने पर वाहन खड़े किए जा सकें। पार्किंग को लेकर अलग से व्यवस्था किया जाना जरूरी है। जब तक पार्किंग नहीं बनेंगी, तब तक शहर की यातायात व्यवस्था इसी तरह चरमराई रहेगी। -सचिदानंद शर्मा, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन



जब कहीं पार्किंग नहीं हैं तो सड़क के सहारे वाहन खड़ा करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में कई बार वाहन के चोरी होने और नुकसान पहुंचने का डर बना रहता है। शहर में पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। -सार्थक अग्रवाल, चंदौसी

----------------

वर्जन
बोर्ड बैठक में पार्किंग को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही बजट स्वीकृत कर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। -लता वार्ष्णेय, पालिकाध्यक्ष चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed