{"_id":"5e1387428ebc3e881e6a504e","slug":"husband-suicide-in-sambhal-chandausi-news-mbd3354035147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो आत्महत्या कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो आत्महत्या कर ली
विज्ञापन
चंदौसी। शहर कोतवाली क्षेत्र की गणेश कालोनी में शराब पीकर घर पहुंचे एक पैतीस वर्षीय युवक की पत्नी ने विरोध किया तो उसने पत्नी के सामने ही घर के जाल में चादर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
युवक शराब पीने का आदी था। हर रोज शराब पीकर घर लौटने का पत्नी ने रविवार की रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे विरोध किया। इस पर युवक ने पत्नी को आत्महत्या कर लेने की धमकी दी। पत्नी ने समझा कि रोज की तरह ही धमकी दे रहा है।
युवक ने चादर से घर के आंगन में बने जाल पर फंदा बनाकर गर्दन में डाल दिया। इसी बीच नीचे रखी टेबिल फिसल गई और फंदा गर्दन में कस गया। पत्नी ने शोर मचाया लेकिन जब तक उसे उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने आनन फानन में बिना पुलिस को बताए ही तड़के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।