फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hurt by son suicide in Sambhal elderly mother hanged herself

सात बच्चों के सिर से उठा पिता का हाथ: बेटे की आत्महत्या से आहत बुजुर्ग मां ने लगाई फांसी, एक साथ जली दो चिताएं

Sat, 03 Jun 2023 06:23 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Jun 2023 06:23 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला के तीन बेटों में एक बेटे की मौत दो वर्ष पहले बीमारी के चलते हो चुकी है। अब दूसरे बेटे ने जान दे दी। तीसरा बेटा बनारस में रहकर गाड़ी चलाता है। जिस बेटे की दो वर्ष पहले मौत हुई थी, उसी के परिवार के साथ बुजुर्ग महिला रहती थी। 

विज्ञापन
Hurt by son suicide in Sambhal elderly mother hanged herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़िया में 52 वर्षीय किसान ने घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार की रात खेत पर पहुंचकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन अलीगढ़ लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी किसान की 70 वर्षीय मां को हुई तो वह सदमे आ गई। उन्होंने घर के बाहर लगे पेड़ के सहारे साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। 

विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मां और बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि किसान अपने परिवार से खेत पर जाने की बात कहकर गया था। खेत पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और हालत बिगड़ने पर घर पहुंचा था। इसके बाद परिवार के लोग गुन्नौर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया था। अलीगढ़ में मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो किसान की बुजुर्ग मां सदमे आ गई। वह अचानक घर से निकली और घर के नजदीक में लगे पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आई तो परिजनों ने तलाश किया। इसी दौरान पेड़ से शव लटका मिला। 

विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के तीन बेटों में एक बेटे की मौत दो वर्ष पहले बीमारी के चलते हो चुकी है। अब दूसरे बेटे ने जान दे दी। तीसरा बेटा बनारस में रहकर गाड़ी चलाता है। जिस बेटे की दो वर्ष पहले मौत हुई थी, उसी के परिवार के साथ बुजुर्ग महिला रहती थी। 

शुक्रवार को विवाद भी इसी बात पर हुआ था कि बुजुर्ग मां दूसरे बेटों के घर क्यों नहीं रहती। इस बात से आहत होकर ही बुजुर्ग महिला के बेटे ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। 

ग्रामीणों का मानना है कि बुजुर्ग महिला को भी यही सदमा था कि उनके कारण ही उनके बेटे की जान गई है। इसलिए उन्होंने भी फंदे से लटक कर जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किसान के सात बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटी और दो बेटे अभी अविवाहित हैं। कोतवाली प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed