फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hundred years old peepal tree collapsed, high tension line also broken, traffic disrupted

सौ वर्ष पुराना पीपल का पेड़ धराशाई, हाईटेंशन लाइन भी टूटी, यातायात बाधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hundred years old peepal tree collapsed, high tension line also broken, traffic disrupted
चंदौसी के करेली मोड़ पर गिरे पीपल के वृक्ष के नीचे से निकलता बाइक सवार। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। करेली मोड़ पर ब्रह्मदेव मंदिर के पास लगा करीब सौ वर्ष पुराना पीपल का पेड़ शनिवार की रात धराशाई हो गया। पेड़ की शाखाओं की चपेट में आने से एक मकान की चारदीवारी टूट गई तथा लिंटर चटक गया। कैथल मार्ग प्रभावित हो गया। पेड़ की शाखाओं से हाईटेंशन लाइन के तार भी टूटकर गिर गए। शनिवार की रात ही विद्युत आपूर्ति ठप बनी हुई है। रविवार की शाम छह बजे विद्युत आपूर्ति सुचारुहो सकी। बिजली गुल होने से करीब सौ घरों की विद्युत आपूर्ति ठप रही और पांच हजार लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

खुर्जा गेट से आगे गांव करेली मोड़ पर ब्रह्मदेव महाराज का मंदिर है, मंदिर के बराबर में ही करीब सौ वर्ष पुराना पीपल का पेड़ था। आसपास के लोग शनिवार को पेड़ की पूजा अर्चना कर दीपक जलाते थे। शनिवार की रात करीब साढ़ ग्यारह बजे अचानक पीपल का विशाल पेड़ तेज आवाज के साथ धराशाई हो गया। पेड़ की शाखाओं से रामजी मल का छत की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई और लिंटर चटक गया, जिससे आसपास क्षेत्र में जाग हो गई और सड़कों पर निकल आए। पेड़ की शाखाएं की चपेट में आकर हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा पेड़ गिरने से कैथल गांव को जाने वाला मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। शाम छह बजे पेड़ की शाखाएं सड़क से हटने के बाद यातायात सुचारु हो सका। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना से नगर पालिका, विद्युत विभाग व वन विभाग को अवगत कराया। रविवार की सुबह विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पहुंच कार्य प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका व वन विभाग के विरुद्ध किया प्रदर्शन
चंदौसी। शनिवार की रात 11.35 बजे सौ वर्ष का पेपल का विशाल पेड़ गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पालिका, वन विभाग व विद्युत विभाग को सूचित किया था। रात किसी भी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। रविवार की सुबह विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचे पेड़ की शाखाओं का काटने का कार्य शुरू कर दिया। मगर नगर पालिका व वन विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचने पर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। नाराज लोगों ने नगर पालिका व वन विभाग के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि उन्होंने स्वयं के खर्च से जनरेटर लगाकर कार्य प्रारंभ कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed